शामली, फरवरी 16 -- रविवार को मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत थाना थानाभवन की मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जलाभिषेक के दौरान मंदिरों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अभियान में महिला हेड कांस्टेबल पूनम एवं महिला कांस्टेबल रविता ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी तथा बाल अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। टीम द्वारा 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.