हरदोई, जनवरी 10 -- हरदोई। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत जनपद में नियमित रूप से 'सरप्राइज ड्राइव' रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को अभियान शुरू करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम ने बताया महिला कल्याण निदेशक के दिशा निर्देशों के अंतर्गत प्रत्येक 15 दिन पर 'सरप्राइज ड्राइव' संचालित की जाएगी। अभियान के तहत वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) की रेस्क्यू वैन के माध्यम से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मंदिर परिसर, धार्मिक स्थल, पार्क, सड़क किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान अकेली, भूली-भटकी अथवा नैतिक रूप से संकटग्रस्त महिलाओं एवं बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.