अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- जलालपुर। मालीपुर थाना क्षेत्र के सैरपुर उमरन गांव में मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को उनके सुरक्षा, अधिकारों, सरकारी सेवाओं तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। मालीपुर थाने की उपनिरीक्षक सबिता ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर पीड़ितों के लिए अत्यंत कारगर साबित होते हैं। इनके माध्यम से समय रहते सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि किसी प्रकार की हिंसा उत्पीड़न में बेझिझक इन नंबरों का प्रयोग करें। महिला कांस्टेबल क्षमता ने भी लोगों को जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...