महाराजगंज, दिसम्बर 13 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। महिला थाना मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में बालिकाओं और शिक्षिकाओं को जागरूक किया। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं नये आपराधिक कानून व साइबर संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पाक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया। अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 18...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.