सिद्धार्थ, जनवरी 21 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मदवा गांव में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को साइबर जागरूकता, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल में महिलाओं को बताया गया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अनजान कॉल, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही नारी सुरक्षा से संबंधित कानूनों और उनके अधिकारों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में एसआई कृष्ण कुमार पाण्डेय ने मिशन शक्ति क...