सहारनपुर, सितम्बर 27 -- शुक्रवार को मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत बलियाखेड़ी स्थित महिला संकुल स्तरीय संघ नई किरण की आम सभा एवं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन विकासखंड मुख्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में महिला समूहों की क्लस्टर प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं महिला सशक्तिकरण पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। महिपाल वाल्मीकि ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से उन्हें अपनाने का आह्वान किया। इसी क्रम में विकास खंड सरसावा के बुढ़डाखेड़ा स्थित भावना महिला संकुल समिति द्वारा भी मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.