बहराइच, अक्टूबर 4 -- तेजवापुर, संवाददाता। मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक ज्ञानमणि त्रिपाठी द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों प्रमुख चौराहो पर चेकिंग कर मनचलों शोहदों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई। चेताया गया। थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा चौराहा, बौंडी बंधा व खैरा बाजार में वाहनों को चेक किया गया व चारपहिया वाहन के शीशे पर लगाये गये ब्लैक फिल्म को निकलवाकर कार्रवाई की। सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल राजा बौण्डी मे चौपाल लगाकर महिलाओ को महिला संबंधी अपराधिक घटनाओं व समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.