मेरठ, अक्टूबर 5 -- मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत जिलेभर में जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना सिविल लाइन द्वारा बाबा मनोहरनाथ मंदिर सूरजकुंड में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर व मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया। थाना मेडिकल कालिया गाड़ी व जागृति विहार सेक्टर-8 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई। थाना खरखौदा ग्राम पंचायतों में महिला बीट अधिकारी, एएनएम, आशा वर्कर्स व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। थाना मुंडाली ग्राम आड़ में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा कानूनों पर जागरूक किया गया। वहीं, थाना फलावदा राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमांशी अग्रवाल ने मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा कानूनों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...