लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- पीएमश्री स्कूल पचपेड़ी में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जूनियर हाईस्कूल स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें स्कूलों की छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। खेलकूद में प्रथम स्थान सौ मीटर में रायल भारती, दौ सौ मीटर में हिमांशी, चार सौ मीटर में फूलजहां व चांदनी संयुक्त रूप से विजेता रहीं। कबड्डी में हरसिंहपुर टीम, खो-खो और रस्साकशी में पचपेड़ी, लंबी कूद में लज्जावती, सौ मीटर दौड़ में सपना, दो सौ मीटर में काजल, कबड्डी में पचपेड़ी टीम, खो-खो व रस्साकशी में हरसिंहपुर टीम ने बाजी मारी। लंबी कूद में रायल भारती अव्वल रहीं। इस दौरान प्रधानाध्यापक रूपसिंह यादव, मनीश वर्मा, प्रदीप कुमार शाक्यवर, विजय सिंह, वेदप्रकाश, प्रमोद अवस्थी, विशाल रंजन, ममता शुक्ला, खेल अनुदेशक प्रमोद चौहान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.