चंदौली, अक्टूबर 14 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत पुलिस प्रशासन की ओर से शिक्षण संस्थान से लेकर गांव गांव में महिलाओं केा जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान वालीवॉल, दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही सकलडीहा कोतवाली की महिला दरोगा गुड़या यादव की ओर से नागेपुर गांव में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत विद्यालय स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का उद्धाटन एआरपी आलोक कुमार पांडेय ने फीता काटकर प्रतियोगिता शुरू हुआ। वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालिका वर्ग में मां सावित्री टीम ने प्रथम स्थान पाया और पीवी सिंधु ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा। वालीबॉल बालक वर्ग में मेजर...