मैनपुरी, सितम्बर 20 -- महिला सुरक्षा को थाना में बनी महिला हेल्थ डेस्क का सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल शुभारंभ किया। महिला हेल्थ डेस्क को मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को सुना। थाना में महिला हेल्थ डेस्क स्थापित होने से महिलाओं ने सरकार का आभार जताया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व चेयरमैन शशि योगेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्र से महिला सुरक्षा व स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति के पांचवें चरण के शुभारंभ की घोषणा की है। प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को गंभीर है। महिलाएं रात हो या दिन सुरक्षित अकेले कहीं भी जा सकती हैं। अभियान से प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा में अच्छे परिणाम मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि अभियान 22 सितंबर से शुर...