फिरोजाबाद, नवम्बर 25 -- फिरोजाबाद। कोमल फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को रामगढ़ क्षेत्र स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय क्षेत्र की 80 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अतिथियों ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी कल्पना राजौरिया ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न के विभिन्न रूपों के बारे में कहा कि संगठित और असंगठित दोनों ही क्षेत्रों में महिलाएं अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करती हैं। इसलिए जागरूकता और कानूनी जानकारी ही महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए सशक्त बना सकती है। मिशन शक्ति सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है। कई बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.