संभल, सितम्बर 20 -- नगर पालिका परिषद सभागार में शनिवार को अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं को सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर समाज में आत्मनिर्भर बन सकें। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बने। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं और उन्होंने मिशन शक्ति से जुड़ने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दु...