संभल, सितम्बर 20 -- नगर पालिका सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के संबोधन को सुना। साथ ही अधिशासी अधिकारी ने महिलाओं को अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नगर पालिका सभागार में शनिवार को अधिशासी अधिकारी डा. मणिभूषण तिवारी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के शुभारंभ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण देखा और सुना। जिसमें उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर सरकार की योजनाओं व प्रतिबद्धता को दोहराया। डॉ. मणिभूषण तिवारी ने महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान की रूपरेखा, उपलब्ध योजनाएं और महिलाओं को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्ता...