हापुड़, नवम्बर 27 -- पिलखुवा। नवोदय युवा समिति के तत्वावधान में गांधी बाजार स्थित किशनगंज से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली और बेटियों के नाम दौड़ का आयोजन किया गया। शहर के मुख्य बाजारों से गुजरती रैली सर्वोदय इंटर कॉलेज पर सम्पन्न हुई, जहां बालिकाओं ने उत्साहपूर्ण भागीदारी कर महिला सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान की प्रभारी रेखा भदोरिया ने बेड टच, महिला सहायता और सुरक्षा चक्र की जानकारी दी। समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने संचालन करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उप निरीक्षक आशु चौधरी और सुजाता ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता और सजगता पर मार्गदर्शन दिया। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों को प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। समिति सदस्यों ने मिशन शक्ति टीम को प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.