संभल, अक्टूबर 4 -- थाना क्षेत्र के घोंसली राजा गांव स्थित हरिबाबा कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को जनकल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला सब-इंस्पेक्टर रेशू मलिक, महिला कांस्टेबल नीतू और कांस्टेबल दिनेश कुमार ने छात्राओं से संवाद किया। सब-इंस्पेक्टर ने सबसे पहले प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और छात्राओं से इनका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है, इससे बचने के लिए जागरूकता बेहद आवश्यक है। इसी कड़ी में कांस्टेबल दिनेश कुमार ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के व्यावहारिक टिप्स बताए। इसके अलावा मिशन शक्ति अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.