कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। नेवादा ब्लॉक सभागार में शनिवार मिशन शक्ति अभियान अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों को कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ संजय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। बीडीओ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्टॉप नर्स सुलेखा, आशा अनुसुइया, उर्मिला व रामसखी एवं एएनएम सुनीता देवी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेनू सिंह, सावित्री संजना व माया पाण्डेय तथा बैंक सखी निशा पाल, समूह सखी सुषमा सिंह व सविता, विद्युत सखी विजया कुमारी एवं स्वयं सहायता समूह की महिला रेखा देवी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उपनिरीक्षक सरिता एवं महिला सिपाही ज्योति सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.