प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 21 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से रविवार को मिशनशक्ति के फेज-5 का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर ने पुलिस लाइन से महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। पुलिस लाइन में एसपी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 सितंबर को मिशन शक्ति के फेज-5 का वर्चुअल शुभारंभ किया था। प्रदेश के सभी 1647 थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं की हर प्रकार की शिकायत का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस अधिकारी सीधे महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करेंगे। महिलाओं, बालिकाओं की चौपाल, पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.