बस्ती, सितम्बर 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिलेभर में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता की मुहिम मंगलवार को भी जारी रही। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान में सभी थानों की पुलिस टीमों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने स्कूली छात्राओं को जागरूक करते हुए उनके अधिकारों की जानकारी दी। थाना कप्तानगंज, वाल्टरगंज, पुरानी बस्ती, नगर, कलवारी, दुबौलिया, पैकोलिया, परसरामपुर, गौर, रुधौली, छावनी, सोनहा, लालगंज और हर्रैया, मुंडेरवा पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों और पंचायत भवनों में कार्यक्रम आयोजित किए। इन चौपालों और जागरूकता सत्रों में महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। बच्चों को गुड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.