बस्ती, अक्टूबर 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में मिशन शक्ति फेज के तहत महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। जनपद के विभिन्न स्कूल-कॉलेज, पार्क, भीड़भाड़ वाले 43 स्थानों पर एंटी रोमियो टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कार्यालय के अनुसार कुल 83 स्थानों पर 2160 लागेों की चेकिंग की गई। इनमें 115 की गतिविधि को संदिग्ध मनाते हुए उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस दौरान विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 37 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। मिशन शक्ति टीम ने चार पहिया वाहन की 74 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 1516 वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान 27 वाहन से काली फिल्म के शीशा हटवाया गया। 09 वाहनों से हुटर, लाइट को हटाया गया। इस दौरान कुल 85 वाहनों का चालान किया गया और दो वाहनों को सीज किया गया। मंगलवार को जिले के विभिन्न थानाक्षेत...