अमरोहा, सितम्बर 22 -- अमरोहा। मिशन शक्ति अभियान फेज 5 तहत रविवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। आजाद रोड स्थित रामलीला मैदान से एसपी अमित कुमार आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी दी। रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। रैली के दौरान, सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस सहायता नंबर 112 और चाइल्डलाइन 1098 शामिल हैं। बताया गया कि इन नंबरों का उद्देश्य संकट में फंसी महिलाओं और बच्चों को तुरंत सहायता प्रदान करना है। वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.