लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- थाना मैलानी में थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के तहत बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दी गई और अपराध है तू, अभियान से जुड़े नियम व कानून समझाए गए। बच्चों को अपराध और कानून की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि वे अपने जीवन में सही दिशा चुन सकें। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के महत्व और मेहनत, लगन से अध्ययन करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कानूनी जागरूकता पैदा करना और उन्हें सही मार्गदर्शन देना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.