दुमका, मई 23 -- दुमका। जिला बाल संरक्षण इकाई के सभागार कक्ष में गुरुवार को जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र की अध्यक्षता में एसजीवीवी संस्था एवं सृजन फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में झारखंड ऑफ्टर केयर मार्गदर्शिका 2023 पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में मौजूद प्रशिक्षक संजय कुमार ने बताया कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण वैसे बालक जो दीर्घकालिक बाल देखभाल संस्थान में आवासित हैं, बच्चों की व्यक्तिगत देखरेख योजना के अनुसार जरूरतमंद बालकों का आफ्टर केयर सेवाओं से आच्छादित करने की प्रक्रिया आरंभ की जा सकती है। प्रशिक्षक सुतापा रुईदास ने बताया कि वैसे बालक/किशोर जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो और उन्हें देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता हो, तो ऐसे बालक/ किशोर को जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम चिह्नित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.