पटना, दिसम्बर 28 -- ईज ऑफ लिविंग (जीवन की सुगमता) को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए सूबे की आम जनता से सुझाव और राय मांगी है। जिससे न सिर्फ प्रशासनिक सुधार हो, बल्कि आम आदमी के जीवन में भरोसे और भागीदारी की भावना को भी मजबूती मिले। राज्य के हर नागरिक के जीवन को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से सरकार ने 'सात निश्चय-पार्ट 3' के अंतर्गत निश्चय-7: सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत कार्यक्रम शुरू किया है। नीतीश सरकार ने वर्ष 2025 से 2030 के लिए बिहार को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने रोज़मर्रा के अनुभव साझा करें। वो अनुभव जो अक्सर फाइलों में दर्ज नहीं हो पाते। सरकार चाहती है कि लोग अपने गांव, टोला, मोहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.