दुमका, अप्रैल 29 -- रामगढ़। परिवार नियोजन का महत्व व इसके लिए उपलब्ध सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रखंड में मिशन परिवार विकास अभियान संचालित किया जा रहा है। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम की जागरूकता एवं परामर्श के लिए दिनांक 29 अप्रेल से 20 मई तक जागरूकता रथ (सारथी ऑन व्हील) का संचालन किया जायेगा।जागरूकता रथ प्रतिदिन सूक्ष्म कार्य योजना अनुसार विभिन्न ग्रामो का भ्रमण करेंगी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर रामगढ़ से जागरूकता रथ को डॉ सिसली प्रभा हेमब्रम द्वारा हरी झंडी दिखा कर विदा किया गया।मिशन परिवार विकास अभियान के तहत जागरूकता रथ सारथी ऑन व्हील एक विशेष प्रचार योजना है जिसे परिवार नियोजन के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को परिवार नियोजन के तरीकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.