कटिहार, फरवरी 25 -- कटिहार, एक संवाददाता राज्य में परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से 6 मार्च से 20 मार्च तक विशेष सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। अभियान के तहत सभी जिलों व प्रखंडों के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित दिवस सेवा और कैंप के माध्यम से बंध्याकरण, नसबंदी, आईयूसीडी , कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां एवं अंतरा जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार अभियान के पहले दिन 6 व 7 मार्च को जिला व प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला तथा मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन होगा। इसमें आमजन को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी उपायों, उपलब्ध सुविधाओं तथा प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक जिला को 20 हजार रुपये तथा प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.