प्रयागराज, फरवरी 18 -- महाकुम्भ नगर, प्रमुख संवाददाता। इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनााइजेशन) के पूर्व प्रमुख डॉ. श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ ने सोमवार को महाकुम्भ में संगम स्नान किया। मिशन चंद्रयान के तहत विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को चंद्रमा तक पहुंचाने और लैंडिंग में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ सादगी से संगम पहुंचे। इसरो के पूर्व प्रमुख ने महाकुम्भ नगर जाने के लिए कोई प्रोटोकाल नहीं लिया। कई कार्यक्रमों में भाग लेने प्रयागराज आए डॉ. एसपी सोमनाथ सुबह इसरो में उनके जूनियर रहे प्रयागराज के अर्पित पांडेय के साथ पैदल संगम गए। हाथ में एक झोला लिए डॉ. सोमनाथ देसी नाव पर सवार होकर गए और संगम में डुबकी लगाई। मूलत: त्रिवेंद्रम के रहने वाले डॉ. सोमनाथ स्नान के बाद प्रयागराज से वाराणसी गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.