रांची, जनवरी 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। डोरंडा स्थित मिशनरी सिस्टर्स ऑफ चैरिटी में गुरुवार को धर्मबहनों का जुबली समारोह आयोजित किया गया। इसमें सिस्टर ज्वेल और सिस्टर सेल्सा ने डायमंड जुबली, जबकि सिस्टर फिलीप नेरा ने सिल्वर जुबली मनाई। धन्यवादी मिस्सा के दौरान आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने कहा कि जो व्यक्ति प्रभु यीशु की तरह अपना जीवन दूसरों के लिए समर्पित करता है, उसे ही वास्तविक आनंद मिलता है। यह समर्पण ईश्वर से जुड़कर ही संभव है। इस अवसर पर फादर असीम मिंज, सिस्टर जोशलिटा और संत तेरेसा की धर्मबहनें उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.