सहारनपुर, नवम्बर 12 -- पर्याप्त मात्रा में गन्ना ना मिल पाने के चलते नगर की किसान सहकारी चीनी मिल नोकेन हो गई। वहीं शाम के समय मिल चलाने को लेकर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने देवबंद गंगोह मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे जीएम अंकित कुमार के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। जिससे राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बुधवार को किसान-मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सागर पुंडीर के नेतृत्व में किसानों ने मिल यार्ड के बाहर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह से किसान यार्ड में फंसे हैं। भैंसे भूख प्यास से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद मिल प्रबंधन के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.