अररिया, मार्च 19 -- जोकीहाट । (ए.सं.) जोकीहाट थाना परिसर में आयोजित दावत इफ्तार में गंगा जमुना तहजीब का उम्दा मिसाल दिखा। थानेदार राजीव कुमार झा द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में सैकड़ों रोजेदार के साथ भारी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग भी शामिल हुए। सभी ने एक साथ मिल जुल कर इफ्तार की। इस दौरान थानेदार श्री झा ने कहा कि कोई भी त्योहार जाति से ऊपर उठकर मिल जुलकर मनाए जाने से आपसी सौहार्द बना रहता है जिससे समाज में अमन चैन बना रहे। उन्होंने कहा कि रमजान एक पवित्र महीना है। यह महीना लोगों में शांति और भाईचारिगी का पैगाम देती है। इफ्तार के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की बधाई दी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रफीक आलम, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो. शकूर, बीडीओ रणवीर कुमार, हासिम अनवर, प्रो. अब्दुल हकीम, राजद प्रखंड अध्यक्ष शमी अब्दुल मन्नान, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.