बिजनौर, फरवरी 7 -- नियंत्रक विधिक माप विज्ञान विभाग लखनऊ के निर्देश जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह के नेतृत्व में बिलाई चीनी मिल गेट पर स्थापित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक कांटो का उ प्र बाट माप विभाग की मोबाइल वैन से लाए गए बाटों से जाँच की गई । डीसीओ पीएन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान काँटे विधिक माप विज्ञान अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत निर्धारित मानक सीमाओं के अनुरूप शुद्ध वजन प्रदर्शित करते पाए गए । डीसीओ ने बताया कि गन्ना किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह से आगे भी क्रास जांच सुनिश्चित की जाएगी । इस दौरान वरिष्ठ निरीक्षक विधिक बाट माप विभाग बिजनौर शैलेंद्र सिंह तथा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बिलाई अमित पाण्डेय, सचिव गन्ना समिति बिजनौर सुभाष राम एवं सचिव धामपुर विनोद कुमार सिंह, महाप्रबंधक गन्ना राहुल चौधरी, सहायक महाप...