रांची, जुलाई 11 -- झारखंड भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश चल रही है। दो दिवसीय झारखंड दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की भविष्य की राजनीति के संकेत दिए। शाह ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से अकेले में लंबी चर्चा की। इस दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात, पार्टी संगठन की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान लगभग तय हो गया है कि झारखंड में भाजपा की कमान किसे दी जाएगी। हालांकि, अभी इस बात की घोषणा नहीं की गई है।इन नेताओं से भी मुलाकात वहीं, शाह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से भी सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की। झारखंड भाजपा में बाबूलाल मरांडी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश की जा रही है। इसी हफ्ते राष्ट्रीय संगठन महामंत्...