रुडकी, मार्च 17 -- लक्सर चीनी मिल के 35 वर्षीय मजदूर की सोमवार को संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव मिल परिसर के नजदीक नाले में पड़ा मिला। बाद में उसके सहकर्मियों, परिजनों ने मिल प्रबंधन से आर्थिक मदद और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा भी किया। लक्सर कस्बे से सटे अकोढा कलां गांव निवासी युवक मनोज 32 पुत्र धर्म सिंह लक्सर चीनी मिल में पल्लेदारी का काम करता था। सोमवार दिन में वह काम कर रहा था। दोपहर का खाना खाने के बाद वह थोड़ी दूर लगे आरओ पर पानी पीने गया था। काफी देर तक मनोज वापस नहीं लौटा, तो उसके साथी उसे ढूंढने आरओ तक पहुंचे। वहां मनोज का अचेत शरीर आरओ की बगल से गुजर रहे नाले के पानी में पड़ा था। उन्होंने मिल प्रबंधन और अन्य कर्मचारियों की मदद से तुरंत उसे निकालकर अस्पताल भेजा। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.