पूर्णिया, फरवरी 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बच्चों के लिए विद्यालय का जीवन एक ऐसी याद है जिसे भुलाया नहीं जा सकता।‌ बच्चों को विद्यालय में मिली शिक्षा ही जीवन का आधार तय करती है, उनमें आत्मविश्वास भरती है, जीवन में कुछ नया करने के अवसर तैयार करती है। विद्यालय का आखिरी दिन होता है उनके फेयरवेल का।‌ मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल रामबाग पूर्णिया में कक्षा दसवीं के छात्रों का यह विदाई समारोह पूरे धूमधाम से मनाया गया।‌ कक्षा नवमी के विद्यार्थियों ने एक बेहतरीन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। विदाई समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य युगल किशोर झा के वक्तव्य से हुआ। उन्होंने सभी छात्र -छात्राओं को आने वाले बोर्ड परीक्षा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि पूरे मनोयोग से की गई तैयारी जीवन में सफलता की नींव रखती है। कार्यक्रम में बच्चों न...