देहरादून, जनवरी 3 -- हैमिल्टन हाउसवेयर प्राइवेट लिमिटेड (मिल्टन) और वेस्ट वॉरियर संस्था की साझेदारी से दून में कचरा प्रबंधन को मजबूती मिली है। हैमिल्टन हाउसवेयर प्राइवेट लिमिटेड (मिल्टन) पिछले तीन वर्षों से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए वेस्ट वॉरियर संस्था के साथ मिलकर काम कर रही है। इस सहयोग के तहत मिल्टन, वेस्ट वॉरियर संस्था के मटेरियल रिकवरी सेंटर (एमआरएफ) को सहयोग प्रदान कर रहा है, जहां घरों और संस्थानों से आने वाले कचरे को वैज्ञानिक तरीके से अलग-अलग किया जाता है और रिसाइकिल के लिए भेजा जाता है। पिछले तीन वर्षों में इस परियोजना के माध्यम से कुल 714.44 टन कचरा एकत्र किया गया, जिसमें से 691.74 टन कचरा रीसाइक्लिंग के लिए अधिकृत इकाइयों तक भेजा गया। इससे लैंडफिल में जाने वाले कचरे में काफी कमी आई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.