आदित्यपुर, सितम्बर 3 -- चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे पर चावलीबासा के पास मिल्क वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार चामु सिंह मुंडा (35 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चामु सिंह मुंडा तमाड़ के रुगड़ी का रहने वाला था। घटना मंगलवार शाम सात बजे की है। जानकारी के मुताबिक चामु सिंह मुंडा तमाड़ के विजयगिरी से चौका आ रहा था। चावलीबासा के पास विपरीत दिशा से आ रही मिल्क वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। चामु सिंह मुंडा की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, घायल को चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। इधर, घटना के बाद चालक मिल्क वैन को छोड़कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...