गुड़गांव, अगस्त 29 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) ने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बीते एक महीने में निगम ने 170 टेंडर जारी किए हैं, जिनकी कुल लागत 500 करोड़ से अधिक है। यह हरियाणा के किसी भी नगर निगम द्वारा एक महीने में जारी किए गए टेंडरों की सबसे बड़ी संख्या है। इस उपलब्धि के साथ ही, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगम आयुक्त ने इंजीनियरिंग विंग के लिए नए और सख्त नियम भी लागू किए हैं। बता दें कि नगर निगम की तरफ से हर माह दस से 15 टेंडर ही लगते थे, लेकिन अब शहर की बदहाल स्थिति को सुधारने और निगम आयुक्त के सख्त आदेश के बाद निगम ने अगस्त माह में ही सौ करोड़ से अधिक के टेंडर लगा दिए। 31 अगस्त तक यह आंकड़ बढ़ सकता है। 170 टेंडरों में सबसे बड़े टेंडर घरों से कूड़ा उठाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.