गुड़गांव, मई 21 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में अगले तीन दिन तेज हवा चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, सोमवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार को दिनभर चली गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। पूरा दिन लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल पाए। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.