गुड़गांव, नवम्बर 8 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली से सटे गुरुग्राम की हवा शुक्रवार को सामान्य से पांच गुना ज्यादा प्रदूषित रही। शुक्रवार की सुबह धुंध के साथ हुई। सुबह नौ बजे धूप निकलने के बाद धुंध का असर कम हुआ और दृश्यता एक किलोमीटर से दो किलोमीटर तक हो गई। शुक्रवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 253 दर्ज किया गया। शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर सामान्य से पांच गुना ज्यादा रही और हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। शुक्रवार को मानेसर का एक्यूआई 258 दर्ज किया गया। हवा में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया और हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिन भर हवा चलने के कारण हवा में प्रदूषण का स्तर कम रहा। गुरुवार को शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 257 दर्ज किया गया। हालांकि यह पिछले कुछ दिनों से बहुत खराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.