गुमला, फरवरी 24 -- गुमला, संवाददाता। सुखाड़ की स्थिति से निबटने के लिए संचालित झारखंड राज्य मिलेट मिशन किसानों के लिए राहत लेकर आया है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत लगातार किसानों को आच्छादित किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजनान्तर्गत राज्यभर में लगभग 65 हजार किसानों का फसल सर्वेक्षण किया गया है। सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद किसानों को अनुदान राशि का भुगतान किया जाएगा। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी इस योजना को जारी रखते हुए सरकार ने इसके लिए 25 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। बजट में इस प्रावधान से मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने और सूखे से प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की आय को सुरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। गुमला जिला मिलेट उत्पादन के लिए उपयुक्त क्षेत्र माना जाता है। जिल...