प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 31 -- कृषि भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का समापन शुक्रवार को विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने किया। उन्होंने किसानों को मिलेट्स फसलों की खेती कर आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। महोत्सव में जुटे विभिन्न विकास खंड के किसानों ने मोटे अनाज से तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद चखा और कारीगरों से व्यंजन बनाने का तरीका सीखा। मिलेट्स महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद उन्होंने अफसरों के साथ महोत्सव में लगे मिलेट्स व्यंजनों का अवलोकन कर जानकारी ली और व्यंजनों का स्वाद भी चखा। विधायक ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया। विधायक ने किसान से कहा कि मिलेट्स फसलों का अपने खेतों में अधिक से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.