लखीमपुरखीरी, जून 23 -- धान व गेहूं की परंपरागत खेती के साथ ही जिले के किसान नकदी फसल के रूप में सबसे ज्यादा गन्ना की खेती करते हैं। किसानों को अब मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती करने के लिए कृषि विभाग प्रेरित कर रहा है। वहीं जिले के करीब एक हजार किसानों के प्राकृतिक खेती के फायदे बताए गए हैं। मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग किसानों को निशुल्क किट बांटने जा रहा है। कृषि विभाग को इस बार मोटे अनाज में शामिल कोदौ की खेती बढ़ाने के लिए किसानों को कोदौ के बीज का किट बांटने जा रहा है। विभाग को 199 किट मिल गई हैं। यह किट किसानों को बांटी जाएंगी। कोदौ की बुवाई बरसात के समय की जाती है। बताया जाता है कि एक किट में करीब तीन किलो कोदौ का बीज है। यह बीज एक हेक्टेयर में प्रयोग हो सकता है। अगर किट की बात की जाए तो जिले में 199 हेक्टेयर में क...