बदायूं, दिसम्बर 25 -- बदायूं। बदायूं क्लब में आयोजित दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं मिलेट्स रेसीपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन किसानों को मिलेट्स के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शहर के कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने मिलेट्स के बने हुये लजीज व्यंज तैयार कर प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रति जागरूक रहने एवं अधिक से अधिक लाभ लेने को प्रेरित किया। डीडी कृषि मनोज कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती कन्या इंटर कॉलेज, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिल...