बस्ती, जनवरी 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर में स्वच्छता व सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए पालिका प्रशासन ने पहल की है। शहर में चौक-चौराहों पर स्वच्छता को सुदृढ़ करने और नगारिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कवायद शुरू की गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दक्षिण दरवाजा चौराहे पर स्वच्छता को बढ़ाने के लिए यूरिनल व सामुदायिक शौचालय बनाया जाएगा। कार्य योजना के तहत छह लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने चौक-चौराहों पर स्वच्छता को सुदृढ़ करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। नपा अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया शहर के चौक-चौराहों पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण दरवाजा चौराहे के समीप दो यूरिनल और दो सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। शहर के दक्षिण दरवाजा चौराहे काफी व्यस्त होने से आवागमन का दबाव अधिक रहता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.