वॉशिंगटन, सितम्बर 30 -- एच1बी वीजा की एक लाख डॉलर फीस के लागू होने से पहले कुछ अहम बदलाव बदलाव होंगे। इसके बाद ही फरवरी 2026 में यह लागू होगा। अमेरिका के वित्त सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने यह बात कही है। उन्होंने 'सस्ते' तकनीकी सलाहकारों के देश में आने और उनके परिवारों को साथ लाने के विचार को बिल्कुल गलत बताया। लुटनिक ने कहा कि प्रोसीजर और प्रॉसेस फरवरी 2026 से प्रभावी होंगे। इस तरह अब से 2026 के बीच कई अहम बदलाव नजर आएंगे। गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने नए एच1बी वीजा अप्लीकेशन की फीस बढ़ाकर एक लाख डॉलर कर दी है। हालांकि वर्तमान वीजाधारकों को इससे राहत दी गई है। जब डोनाल्ड ट्रंप एच1बी वीजा फीस में इजाफे वाले फैसले पर साइन कर रहे थे तो लुटनिक भी उनके पीछे खड़े थे। उस वक्त कहा गया था कि सभी एच1बी वीजा, चाहे वह फ्रेश अप्लीकेंट्स हों या पुराने वीजाधा...