रिषिकेष, मार्च 8 -- होली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ हरकत में आ गया है। विभागीय टीम ने शनिवार को ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों से टीम ने दूध समेत पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अचानक चली चेकिंग से खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों में हड़कंप की स्थिति दिखी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सिंह की अगुवाई में विभागीय टीम ने शहर और सटे ग्रामीण इलाकों में आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठानों की चेकिंग की। इनमें प्रतिष्ठानों से मिलावट के शक के आधार पर मावा, पनीर, दूध, दही और मिठाई का सैंपल लिया गया। संचालकों को साफ-सफाई रखने, ताजा सामान की बिक्री करने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और पक्के बिल पर ही मावा और पनीर बनाने के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.