महाराजगंज, दिसम्बर 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने सख्त निर्देश दिया कि मिलावटी फूड सप्लीमेंट से बचाने के लिए कार्रवाई करें। नमूने लेकर जांच को भेजें। लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत शत-प्रतिशत खाद्य प्रतिष्ठानों का रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉकवार विद्यालयों और केंद्रों की ब्लॉकवार जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने पेय पदार्थों की जांच के लिए भी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही फूड सप्लीमेंट के नमूने सं...