सिद्धार्थ, फरवरी 6 -- सिद्धार्थनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की रोकथाम को लेकर डुमरियागंज क्षेत्र में व्यापारियों को जागरूक किया। सहायक आयुक्त खाद्य सेकेंड आरएल यादव के नेतृत्व में टीम ने डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला चौराहा एवं हल्लौर स्थित 18 खाद्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जागरूक किया। टीम ने कई दुकानों की जांच के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक का पालन करने का निर्देश दिया। सहायक आयुक्त ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बिल्कुल न करें। उन्होंने बताया कि हल्लौर स्थित क्रिस्टल आरो वाटर प्लांट की भी जांच की गई। इस दौरान संचालक को प्लांट में सुधार का निर्देश दिया गया। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, रंजन कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्ता...