नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने त्योहारी सीजन से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी देसी घी बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 105 टिन के डिब्बे में रखा 1625 किलोग्राम मिलावटी घी भी बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान घी बनाने के लिए इस्तेमाल हो रहे तीन कारखानों को भी नष्ट किया गया है। क्राइम ब्रांच ने इन दिनों नकली और मिलावटी खाद पदार्थ बनाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। बीते दिनों मिलावटी देसी घी बनाए जाने की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीमों ने तीन स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान करावल नगर के शिव विहार से आरोपी सफीक को 33 टिन के डिब्बों में रखे 520 किलो मिलावटी घी, रसायन और दवाइयों के साथ पकड़ा गया। वहीं, शिव विहार फेज-7 से आरोपी यूस...