कन्नौज, मई 14 -- कन्नौज, संवाददाता। जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाकर छापेमारी की जाये। मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाये। व्यापारियों का शोषण नही होना चाहिए। पैरवी कर लंबित वादों का निस्तारण कराया जाये।यह निर्देश जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा स्टीयरिंग समिति की बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा कि खाद्य लाईसेन्स में पारदर्शिता लाने को आनलाइन पोर्टल संचालित हैं। प्रत्येक खाद्य कारोबारी को लाईसेन्स लेना अनिवार्य है। जिले में कितने लाईसेंस आटो रिन्यूवल तथा कितने लाईसेंस एक्सपायर हुये हैं, इसका विवरण प्रस्तुत किया जाये। कहा कि 4-5 वर्षों में निष्क्रिय हुये लाईसेन्स की सूचना उपलब्ध...